मुहर्रम के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, बीडीओ

मुहर्रम के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, बीडीओ

समेली पोठिया थाना परिसर में मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समेली बीडीओ सत्येंद्र सिंह, सीओ प्रिय रंजन, थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से की. मुहर्रम को लेकर लाइसेंस व विसर्जन पर चर्चा हुई तथा मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी. शांति समिति की बैठक में समेली बीडीओ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि पर्व-त्योहार हिंदू व मुस्लिम का नहीं यह भारतीयों का त्योहार है. सभी मिल जुलकर मनायें. मुहर्रम के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिनिधि रहेगा. अगर कोई डीजे का प्रयोग करता है तो उस डीजे को जब्त करते हुऐ कार्रवाई की जायेगी. सीओ प्रिय रंजन ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका होती है तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को देंगे. थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि नशा सेवन करने अथवा अवैध अस्त्र शस्त्र लेकर जुलूस में चलने पर कार्रवाई की जायेगी. मुहर्रम के दौरान सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह रहेगी. सभी ग्रुप के एडमिन को चेताया कि अगर ग्रुप में कोई आपात्तिजनक पोस्ट आये तो उसे तुरंत रीमूव करते हुए उस पर कार्रवाई करने की बात कही. एमएलसी सह प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू ने कहा कि पोठिया थाना क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोग हमेशा आपसी भाई चारगी के साथ पर्व त्योहार मनाते है. बैठक में पुअनि राम शंकर कुमार, अरविंद सिंह, प्रेम प्रकाश कुमार, डूमर मुखिया मनीष ठाकुर, राजेश मंडल, पूर्व मुखिया बिनोद चौधरी, रमजान अली, राजद जिला उपाध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, उप मुखिया सलीम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सुमन, मुकेश कुमार झा, सुनील शर्मा, सरपंच रमजान अली, प्रेम चंद्र मंडल, रेहान खान, रंजीत कुमार सुखाड़ी, मुन्ना मुस्ताक, संजीव कुमार भोलू, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >