बरारी. प्रखंड के जिला पार्षद क्षेत्र में गुणसागर पासवान ने प्रखंड के उत्तरी भंडारतल पंचायत के जंगी टोला वार्ड 12 में वर्षों पुरानी जर्जर सड़क में पीसीसी ढलाई कार्य का शिलान्यास नारियल चढ़ाकर किया. जिला पार्षद गुणसागर ने बताया कि भंडारतल पंचायत के मुखिया के विशेष अनुरोध पर जर्जर सड़क का जिला परिषद षष्ठम वित्त आयोग योजनांतर्गत 14 लाख 99 हजार की प्राक्कलित राशि से उत्तरी भंडारतल पंचायत के वार्ड 12 में मुख्तार के घर से शंकर बांध तक जर्जर सड़क में पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. सड़क निर्माण पूरा हो जाने पर आमजनों को काफी सहुलियत होगी. मुखिया नवल किशोर कौशिक एवं पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सरदार अमरजीत सिंह ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से पंचायत वासी एवं अन्य राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी. शिलान्यास के मौके पर पंचायत समिति सदस्य नूतन देवी, रतन कुमार, राजेन्द्र मंडल, राजेश चौहान, सरपंच राजेश कुमार सिंह, अब्दुल सत्तार, नसीम, पूर्व सरपंच खगेश यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
