गुरुकुल स्कूल मनिहारी में वार्षिक परीक्षाफल का हुआ वितरण

गुरुकुल स्कूल मनिहारी में वार्षिक परीक्षाफल का हुआ वितरण

– सफल छात्रों को किया गया सम्मानित मनिहारी नगर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण हुआ. मुख्य अतिथि कैलाश सिंह उपस्थित थे. मुख्य अतिथि कैलाश सिंह, क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा, प्राचार्य मंजू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्य अतिथि कैलाश सिंह ने विद्यालय के बच्चों को शुभकामना प्रदान करते हुए सतत प्रयास और अनुशासित जीवन शैली को सफलता की कुंजी बताया. उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के वार्षिक पत्रिका बालारुण का विमोचन किया. विद्यालय के टॉपर छात्र -छात्राएं आदर्श कुमार, गौरवांश, अर्चना भारती, आदित्य शाह, सानवी पांडे, अक्षरा कुमारी, नायरा कुमारी, आस्था कुमारी, खुशी कुमारी, नमन कुमार, शिवान्य कुमार, नैंसी कुमारी, राज अमन राय, दिव्यांशी कुमारी, रिया भारती, ऐलीना जेली, आरव कुमार, पीहू कुमारी, आर्या कुमारी, यशराज युवराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ने को उत्सवमय बना दिया. प्राचार्य मंजू सिंह ने बताया कि गुरुकुल फाउंडेशन ट्रस्ट, पटना के सहयोग से बच्चों को शुद्ध शीतल पेयजल कि व्यवस्था के लिए वृहद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है. 20 केवी का नया डीजी सेट निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु बुक कर दिया गया है. इस व्यवस्था से अब स्कूल में बिजली और पानी समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा. प्राचार्य मंजू सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >