दुर्गा मंदिर में कमेटी गठन को लेकर नामों पर हुई चर्चा

सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर के कमेटी गठन व सामुदायिक भवन की कमेटी गठन करने को लेकर मंगलवार को अनाथालय रोड स्थित बैठक आयोजित की गयी.

कटिहार. सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर के कमेटी गठन व सामुदायिक भवन की कमेटी गठन करने को लेकर मंगलवार को अनाथालय रोड स्थित बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार ने की. बैठक में सर्वप्रथम मोहर्रम जुलूस में शामिल असामाजिक तत्वों के द्वारा मंदिर में पथराव एवं ताजिया जुलूस देख रहे हैं लोगों पर हुई हमले की निंदा की. बैठक में शामिल सम्मानित प्रबुद्धजनों ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि इस घटना में जो भी शामिल हो उस पर विधि संवत कार्रवाई हो, ताकि दोबारा ऐसी दुस्साहस करने की हिमाकत नहीं कर सके और उसके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से गुरेज करें. बैठक की शरूआत दुर्गा मंदिर की कमेटी की गठन सहित सामुदायिक भवन में नयी कमेटी गठन पर नामों की चर्चा की गयी. इसके पश्चात मंदिर समिति की एक सिस्ट मंडल पूर्व डिप्टी सीएम सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद से मिले तथा मंदिर कमेटी के गठन पर गहन चर्चा की गयी. इस दौरान विधायक ने आश्वस्त किया कि मंदिर कमेटी का गठन शीघ्र ही कर लिया जायेगा. जबकि सामुदायिक भवन में कमेटी गठन को लेकर सांसद तारिक अनवर एवं एमएलसी अशोक अग्रवाल से मिलेंगे. इस मौके पर जिम्मी प्रकाश, गोपाल कुमार वर्णवाल, विजय कुमार, प्रहलाद कुशवाहा, सुरेश लाल चौधरी, दिनेश पोद्दार, राकेश चौधरी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >