आपदा संयुक्त सचिव ने लिया तटबंध सुरक्षा का जायजा

आपदा संयुक्त सचिव ने लिया तटबंध सुरक्षा का जायजा

बलिया बेलौन बिहार सरकार आपदा प्रबंधन के संयुक्त सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने कदवा प्रखंड के शेखपुरा पंचायत के गमहारगाछी में महानंदा नदी से तटबंध को खतरा उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा का जायजा लेते हुए कहा की जरूरत पड़ी तो फ्लड फाइटिंग के तहत कार्य होगा. इस अवसर पर उन्होंने विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर आवश्यक निर्देश दिये. कहा की ग्रामीणों की शिकायत मिली थी. स्थल जांच कर स्थिति से अवगत हुए. महानंदा की धारा तटबंध के कुछ दूरी पर बह रही है. ऐसे में कटाव का खतरा मंडरा रहा है. प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने बताया की यहां की एक वर्ष पहले कटाव रोधक कार्य हुआ है. उक्त स्थल पर इस वर्ष भी कटाव रोधक कार्य कराने की गुहार लगायी गयी थी. लेकिन विभाग द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया. खेतीहर जमीन महानंदा के कटाव से नदी में शमा रहा है. ऐसी ही स्थिति रही तो तटबंध में खतरा उत्पन्न हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >