कटिहार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने तथा इसे को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर ने डीएम व डीईओ ने निर्देश में ””ई-शिक्षा कोष”” पोर्टल पर शिक्षकों, छात्रों और स्कूलों से जुड़े सभी आंकड़ों को 20 मई तक हर हाल में अपडेट करने के निर्देश दिया है. डीएम व डीइओ को लिखे पत्र में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय इस पोर्टल पर आच्छादित है. जिसके तहत विद्यालय से संबंधित सभी सूचना यथा विद्यालय का नाम, जिला, प्रखंड, पंचायत व वार्ड प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक का नाम तथा मोबाईल नम्बर इत्यादि उपलब्ध है. साथ ही सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों का शिक्षकवार विवरण यथा शिक्षक का नाम, पदनाम, जन्म तिथि, कक्षा, विषय, योगदान की तिथि, योग्यता, प्रशिक्षण इत्यादि भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है. इसी प्रकार सरकारी विद्यालयों में नामांकित सभी छात्रों का नामवार सम्पूर्ण विवरण यथा माता-पिता का नाम, कक्षा, जन्म तिथि इत्यादि उपलब्ध है. अपर मुख्य सचिव ने अपने इस पत्र के अनुसार समीक्षा के क्रम में पाया गया है कि कतिपय शिक्षकों एवं छात्रों का प्रोफाइल अद्यतन नहीं है अथवा इनके प्रोफाइल में कई सूचनाओं की प्रविष्ट नहीं की गयी है. साथ ही कतिपय विद्यालयों से संबंधित आंकड़े भी अद्यतन नहीं है. प्रधानाध्यापक छात्रों के बारे में अपडेट करेंगे पत्र में कहा गया है कि छात्रों का प्रोफाइल एवं विद्यालय से संबंधित सूचनाओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक अपने लॉगिन आईडी से अद्यतन व प्रविष्ट कर सकते है. जबकि संबंधित जिला के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा अपने लॉगिन आईडी से सभी प्रकार के शिक्षकों के प्रोफाइल का अद्यतीकरण अथवा रिक्त स्थानों में वांछित सूचनाओं की प्रविश्टि किया जा सकता है,। साथ ही संबंधित शिक्षक अपने लॉगिन आईडी से मोबाइल नम्बर, वैवाहिक स्थिति, विषय एवं कक्षा श्रेणी इत्यादि स्वयं अद्यतन कर सकते है. डीपीओ स्थापना शिक्षक प्रोफाइल करेंगे अपडेट डीएम व डीइओ कक लिखे पत्र में कहा गया है कि शिक्षक प्रोफाइल को अद्यतन करने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) अपने लॉगिन आईडी से लॉगिन करेंगे. इसके बाद शिक्षक मॉड्यूल के तहत शिक्षक रजिस्ट्रेशन अन्तर्गत सर्च बटन को क्लिक करने के उपरांत जिले के सभी शिक्षकों की सूची प्रदर्शित हो जायेगी. जिसके तहत शिक्षक के नाम के समक्ष ””टीचर डिटेल”””” कॉलम हरा या लाल रंग में प्रदर्शित होगी. यदि ””टीचर डिटेल”” कॉलम का रंग हरा है, तो संबंधित शिक्षक के प्रोफाइल में सभी प्रविष्टियां अद्यतन है एवं यदि लाल रंग में प्रदर्शित है, तो वांछित सूचनाओं को अद्यतन करना आवश्यक होगा.
सख्ती: शिक्षक व छात्रों का प्रोफाइल 20 मई तक अपडेट करने का निर्देश
सख्ती: शिक्षक व छात्रों का प्रोफाइल 20 मई तक अपडेट करने का निर्देश
