महिला सुरक्षा को लेकर छात्रों के साथ किया जनसंवाद

महिला सुरक्षा को लेकर छात्रों के साथ किया जनसंवाद

कटिहार एसपी के निर्देश पर महिला शक्ति दल महिला सुरक्षा को लेकर इन दिनों विद्यालय के छात्राओं के साथ जन संवाद कर उन्हें जागरूक कर रही है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मनिहारी शक्ति दल के महिला पुलिस पदाधिकारी कर्मियों ने मध्य विद्यालय बरमसिया में छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को जनसंवाद किया. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला थानाध्यक्ष आकांक्षा कुमारी, एससी एसटी थाना के मिनी कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने विद्यालय के छात्राओं के साथ जनसंवाद किया. महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया. जन संवाद के माध्यम से विद्यालय के छात्राओं को जागरूक किया. महिला पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि आपके साथ किसी प्रकार की अपराधिक घटनाओं पर बेझिझक होकर इसकी सूचना महिला शक्ति दल को दें या फिर इसकी शिकायत महिला थाना तथा संबंधित थाना में भी कर सकते हैं. पुलिस आपकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है तथा महिला अपराध के विरुद्ध शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई की जायेगी.आपकी सारी सूचना गोपनीय रखी जायेगी. पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >