माखन चोर की लीलाओं को देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

प्रखंड के चौंदी पंचायत के जलकुमर ग्राम में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया गया.

भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण की बाल लीला का हुआ मंचन

बारसोई. प्रखंड के चौंदी पंचायत के जलकुमर ग्राम में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया गया. भगवान श्री कृष्ण के अपने सखा के साथ माखन चोर मटकी फोड़ लीला को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये. श्रद्धालु नाचते गाते झूमते नजर आये. उत्तर प्रदेश के ललितपुर से आये कथा व्यास किशोरी शिवि दीक्षित ने श्रद्धालुओं के बीच श्री कृष्ण के प्रेम रस का विस्तार से वर्णन किया गया. जिसका श्रवण सभी श्रद्धालुओं ने किया. भगवान श्री कृष्ण के बाल लीला को लेकर आयोजकों के विशेष तैयारी की गयी थी. झांकी निकाली गयी, गीत और संगीत में माहौल भक्ति मय हो उठा. हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को देख भाव विभोर हो उठे. ज्ञात हो कि बारसोई के चौंदी पंचायत अंतर्गत जलकुमर ग्राम में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सुबह शाम दोनों पाली में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होता है. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. यहां बता दें कि मंगलवार संध्या बेला तक कथा चलेगी. बुधवार को सुबह पूूजा पाठ आरती हवन के साथ कथा का समापन होना है. श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का संचालन में राजू दत्ता, बन्टी दत्ता, संजू दत्ता, पिंकू दत्ता, मन्मथ दास, प्रमोद दास, दुलाल चंद्र दास, तमाल दास, हिरण मालाकार, अंकित दत्ता सहित संपूर्ण जलकुमर ग्राम वासी व्यवस्था संचालन में लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >