कुरसेला. मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालु देवी दुर्गा के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. अष्टमी तिथि पर शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा के दर्शन पूजन व आराधना में तल्लीन बने रहे. क्षेत्र के नया हाट दुर्गा मंदिर, अयोध्यागंज बाजार के वैष्णोदेवी दुर्गा मंदिर, रेल माल गोदाम परिसर के दुर्गा मंदिर, एनएच के मैदान परिसर के दुर्गा पंडाल, कटरिया व कमला कांन्ही गांव के दुर्गा मंदिर में अष्टमी पूजा पर श्रद्धालु का आस्था भक्ति की धूम रही. नया हाट दुर्गा मंदिर में पाठ पूजा शहनाई वादन से आसपास का वातावरण भक्ति भावों से ओत प्रोत बना रहा. इसी तरह अयोध्यागंज बाजार के वैष्णोदेवी दुर्गा मंदिर में पाठ, प्रवचन, घंटा ध्वनि व माता के जयकारा के गुंज आसपास का वातावरण भक्ति मय बना रहा. मंदिरों की साज सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. संध्या में अयोध्यागंज बाजार के वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर में महाआरती दीप अर्पण से मंदिर परिसर सहित पूरा बाजार देवी दुर्गा के आस्था भक्ति भावों से सराबोर बना रहा. भक्तों ने मंगलमयी शक्ति की आराधनना कर जगत कल्याण सहित मनोवांछित कामनाओं के लिए याचना किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
