भक्ति जागरण कार्यक्रम में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

नगर पंचायत अमदाबाद के सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर गोपालपुर में रामनवमी के अवसर पर भक्ति जागरण एवं छोटा रघुनाथपुर सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय बाउल गान कार्यक्रम हुआ.

अमदाबाद. नगर पंचायत अमदाबाद के सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर गोपालपुर में रामनवमी के अवसर पर भक्ति जागरण एवं छोटा रघुनाथपुर सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय बाउल गान कार्यक्रम का मुख्य पार्षद बबलू मंडल, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, जदयू जिला महासचिव राजू साह, शिवानंद सिंह निषाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया युधिष्ठिर मंडल, कांग्रेस नेता निरंजन यादव, शिक्षक जयनाथ सिंह, अक्षय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप जलाकर शुभारंभ किया. भक्ति गीतों पर रात भर श्रोता झूमते रहे. आयोजक जयनाथ सिंह एवं कमेटी के अन्य सदस्यों ने बताया कि मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एक दिवसीय रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर पंकज कुमार उर्फ बबलू मंडल, सुबोध मंडल, नीमचंद मंडल, दीनानाथ शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुंदन कुमार, दिलीप मंडल, जितेंद्र कुमार मंडल, राजू मंडल, भोला मंडल इत्यादि विधि व्यवस्था में थे. उधर छोटा रघुनाथपुर चैती दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय बाउल गान को लेकर पार्षद बबलू मंडल ने बताया कि पश्चिम बंगाल से बाउल गान के लिए कलाकार आये हैं. कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के लोग एवं स्थानीय वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान ग्रामीण संतोष पासवान, आनंद कुमार पासवान, बंटी सिंह सहित अन्य लोग जुड़े हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >