देवर ने भाभी के नाम पर ग्रुप से लिया 1.5 लाख का लोन

देवर ने भाभी के नाम पर ग्रुप से लिया 1.5 लाख का लोन

फलका. पोठिया थाना क्षेत्र के सतबेहरी चांदपुर निवासी कल्पना देवी ने अपने देवर श्रवण कुमार शर्मा पर आरोप लगते हुए कहा की धोखे से मेरे देवर ने अलग-अलग तीन कंपनी से मेरे नाम से डेढ़ लाख रुपये ग्रुप लोन उठवा कर ले लिया है. उन्होंने कहा था कि हम ग्रुप लोन में किश्त भर देंगे. मेरा देवर ने लोन का किश्त देने से इंकार कर दिया है. मेरा पति मजदूरी कर कंपनी में ग्रुप लोन भर रहे हैं. मैने देवर से पैसा मांगा तो उसने रुपये देने से इंकार दिया. ग्रुप लोन लेने पहले राजी खुशी से देवर हस्ताक्षर दो एग्रीमेंट बनकर दिया कि किश्त भुगतान मैं करूंगा. जब किश्त जमा करने का समय आया रुपये देने से इनकार कर रहा है. पोठिया थाना में आवेदन देकर अपना रुपये वापस दिलाने की गुहार लगायी हूं. इस मामले में पोठिया थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >