जलसंसाधन मंत्री से कटाव रोधक कार्य कराने की मांग

जलसंसाधन मंत्री से कटाव रोधक कार्य कराने की मांग

बलिया बेलौन बिहार विधान परिषद सदस्य सह जदयू के राष्ट्रीय सचिव आफाक अहमद खान ने जलसंसाधन मंत्री को पत्र लिखकर कदवा प्रखंड के महानंदा नदी के पूर्वी भाग स्थित ग्राम पंचायत शेखपुरा के वार्ड तीन में खेतीहर भूमि में नदी कटाव होने पर बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा यहां कटाव रोधक कार्य कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है की नदी कटाव होने से किसान परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया की प्रशासन व बाढ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी को सूचना देने के बाद भी बेखबर है. नदी कटाव से दर्जनों एकड़ जमीन नदी में समा गया है. जिस तेजी से कटाव हो रहा है, शीघ्र ही महानंदा की धारा तटबंध के करीब पहुंचने की संभावना है. जदयू के पूर्व युवा राष्टीय सचिव सलाउद्दीन, मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने कहा की यहां कटाव रोधक कुछ कार्य नहीं होने के कारण नदी कटाव तेजी से हो रहा है. जबकि बाढ पूर्व विभाग से कटाव रोधक कार्य कराने की मांग ग्रामीणों द्वारा बार- बार की गयी थी. कटाव होने के कारण खेतीहर जमीन नदी में विलीन होने पर किसान, मजदूरों ने विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >