मनिहारी नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर व कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने तेजनारायणपुर से कटिहार के बीच सुबह ट्रेन चलाने का मांग की है. डीआरएम को मांग पत्र दिया है. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने बताया कि पूर्व में यह मांग किया गया था. रात में आठ बजे कटिहार से तेजनारायणपुर तक ट्रेन परिचालन करायी जाय. सुबह तेजनारायणपुर से वह ट्रेन खुले. अभी तक मांग पुरी नहीं हुई है. कहा, आमरण अनशन भी किया गया था. आश्वासन मिला था जल्द इस समय पर ट्रेन चलेगी. लेकिन ट्रेन का परिचालन नही हो पाया. अगर जल्द मांग पुरी नही होने पर तीन अक्तूबर को पुनः आमरण अनशन पर बैठेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
