प्राणपुर में इंडिया गठबंधन से स्थानीय उम्मीदवार की मांग तेज

प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच आमलोगों के द्वारा महागठबंधन से स्थानीय प्रत्याशी की मांग जोर पकड़ रही है.

बलिया बेलौन. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच आमलोगों के द्वारा महागठबंधन से स्थानीय प्रत्याशी की मांग जोर पकड़ रही है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि अबकी बार बाहरी नेताओं के वादों से नहीं, बल्कि अपने ही इलाके के स्थानीय उम्मीदवार बनाकर विधानसभा भेजने की जरुरत है. लोगों का आरोप है कि वर्षों से बड़े-बड़े नेता यहां आते हैं. चुनाव के समय वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं से मुंह मोड़ लेते हैं. राजनीति पार्टियां भी हर बार हेलिकॉप्टर कैंडिडेट देकर यहां की जनता की भावनाओं को नजरंदाज करती है. लोगों का मानना है कि अगर उम्मीदवार स्थानीय हो तो वह जनता के सुख-दुख में हर वक्त साथ खड़ा रहेगा. ग्रामीणों व युवाओं ने कहा कि प्राणपुर की असली जरुरत शिक्षा, युवाओं की नौकरी, किसानों की खेती और गरीबों की रोजी-रोटी है. ऐसे मुद्दों को मजबूती से विधानसभा में उठाने के लिए स्थानीय उम्मीदवार होना बेहद जरूरी है. जनता ने साफ कहा है कि इस बार वोट जाति, धर्म या पैसों पर नहीं, बल्कि ईमानदारी और विकास के मुद्दों पर पड़ेगा. लोगों की आवाज है कि अब प्राणपुर का प्रतिनिधि प्राणपुर का बेटा करेगा. बाहरी नेताओं को अवसर नहीं मिलेगा. स्थानीय उम्मीदवार को जिताकर भेजेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >