बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत स्थित एपीएचसी भैलागंज का टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर मुखिया असरार अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए संवेदक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा की संवेदक की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. एक करोड़ 18 लाख 91 हजार709 रुपये से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है. कहा की शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो लोग सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने को विवश होंगे. मुखिया असरार अहमद ने बताया की तीन दशक पहले बना यह अतिरिक्त उप स्वास्थ केंद्र खंडहर में तब्दील हो गया है. यहां कोई स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है. स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं रहने से सैकडों लोगों को दस किमी दूर बलिया बेलौन जाकर इलाज कराना पड़ता है. जिससे महिलाओं को वृद्ध व्यक्ति या गर्भवती को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भैलागंज बन जाने पर बहुत बडी आबादी को इस का लाभ मिलेगा. क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा.
भैलागंज स्वास्थ केंद्र निर्माण में देरी से आक्रोश
भैलागंज स्वास्थ केंद्र निर्माण में देरी से आक्रोश
