सेहत को दे दो कुछ पल, आओ चलाये साइकिल

सेहत को दे दो कुछ पल, आओ चलाये साइकिल

समेली

यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन सह मेरा युवा भारत कटिहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के मौके पर फिट इंडिया जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने किया. उदघाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, बीपीआरओ हासिम, मुखिया राज कुमार भारती ने नारियल फोड़ व फीता काटकर किया. तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर साइकिल धावकों को रवाना किया.

स्वस्थ रहेंगे तो बनेंगे ज्यादा सक्षम

जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्वस्थ रहेंगे तो ज्यादा सक्षम बनेंगे. गत्यातम्कता बढ़ाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता टीम को बताया कि अगर हमने, शिथिलता त्याग दी. अपनी गति को त्वरित कर लिया, फीट रहने की आदत बना ली तो न हम ज्यादा स्वस्थ रहेंगे. बल्कि ज्यादा सक्षम भी बनेंगे और देश की उत्पादकता भी बढ़ा पायेंगे. हमारी छवि की आभा में भी वृद्धि होगी. यह कार्यक्रम एक अभियान ही नहीं, एक संकल्प पर्व भी है. इस मौके पर समेली प्रखंड के भारत युवा स्वयं सेवक शिवम् कुमार, अभय माही, अरुण गांधी स्वयंसेविका कृति भारती ने विभिन्न रौचक श्लोगन आओ जरा सेहत बनाएं, सब मिलकर साइकिल चलाये, न बाइक न कार भली, सेहत कहती है साइकिल भली, सेहत को दे दो कुछ पल आओ मिलकर चलाये साइकिल, फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज आदि स्लोगन के साथ आगाज किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >