डीजे धुन में कट्टा लहराकर डांस करने का आरोपित युवक गिरफ्तार

डीजे धुन में कट्टा लहराकर डांस करने का आरोपित युवक गिरफ्तार

मनिहारी मनिहारी पुलिस ने डीजे धुन पर कट्टा लहराकर डांस करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी. आजमपुरगोला में एक युवक कट्टा कै साथ डांस कर रहा था. छापेमारी टीम गठन कर आजमपुरगोला कुटी घाट भेजा गया. सोनू कुमार को पकड़ा गया. वह राज पाखर बरारी का निवासी है. उसके कमर से कट्टा बरामद किया गया. आरोपित पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. मौके पर अपर थानाध्यक्ष राजकुमार, अनि रामबहादुर शर्मा, अनि सद्दाम हुसैन, अनि राजवीर कुमार साहु, अनि अमीत कुमार राय, प्रशिक्षु अनि सत्यम कुमार सिंह, गृह रक्षक सियाराम यादव, समर कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >