किसानों की लाखों एकड़ खेती की जमीन से आयेगी परिवार में खुशहाली बरारी प्रखंड के ऐतिहासिक काढागोला में गंगा पर पुल निर्माण से लाखों की आबादी को फायदा पहुंचेगा. गंगा पर पुल बनने से झारखंड की दूरी महज बीस किलोमीटर रह जायेगी. वर्तमान में झारखंड की दूरी 150 किलोमीटर के करीब है. बिहार से झारखंड के लोगों के लिए आवागमन आसान हो जायेगा. भारत-चीन की युद्ध 1962 में भारतीय सेना आयुध लेकर काढ़ागोला गंगा घाट से गंगा दार्जलिंग सड़क का इस्तेमाल किया था. 1995 तक माल वाहक, यात्री जहाज एलसीटी काढागोला घाट से कहलगांव तक चलती थी. गंगा पर पुल से दियारा क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधि पर नियंत्रण हो सकेगा. गंगा पुल का निर्माण की स्वीकृति मिले तो बरारी विधानसभा क्षेत्र सहित प्रखंड क्षेत्र को करीब पांच लाख आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा. गंगा पार एक पंचायत बकिया सुखाय जो बीस हजार ग्रामीण जनता पूल नही रहने से प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से कटी रहती है. काढागोला एवं पीरपैंती के बीच गंगा पर पूल के निर्माण होने से बीस हजार आबादी का संपर्क कटिहार जिला मुख्यालय से हो जायेगा. गंगा पूल के निर्माण से बरारी से कम समय में पीरपैती, कहलगांव, भागलपुर, साहेबगंज आदि आवागमन सुगम हो जायेगा बरारी के लोग कृषि योग्य जमीन पर रोजाना रहकर परिवार की खुशहाली लौटेगी सभी विस्थापित अपने स्थान पर बसने लगेगे .इलाका सुंदर व व्यवस्थित होने लगेगा गंगा के कटाव में कई मील सड़के कट जाने से गंगा का रुख गांव की ओर हुआ . गंगा पूल एवं सम्पर्क सड़क के लिए सरकार की जमीन बहुतायत है. यदि सरकार निर्माण कराने को आगे बढ़ती है तो जमीन की समस्या नहीं होगी गंगा नदी से भवानीपुर कोलकता के बीच व्यापार होता था. बरारी प्रखंड का क्षेत्र पूर्व में क्रिमशिला तक होने की बात आज भी होती है. काढ़ागोला गंगा पर पुल के बनने से कटिहार मुख्यालय से महज पचास किमी को दूरी तय कर झारखंड पहुंच सकते हैं. काढागोला गंगा तट पर माघी पूर्णिमा का मेला में कोलकाता के व्यापारी एक माह पूर्व आते थे महीनो सजती थी दुकाने. सरकार काढ़ागौला गंगा पर पूल देती है तो बरारी क्षेत्र सहीत लाखों लोगों का विकास द्वार खुल जायेगा भारत चीन युद्ध 1962 में भारतीय सेना ने काढ़ागोला घाट गंगा नदी पर पुल का निर्माण को सामरिक दृष्टिकोण में जरूरी बताया था. आज गंगा पर पुल की जरूरत है तभी बरारी प्रखंड स्मार्ट बन सकेगा. पर्यटन के द्वार खुलेंगे. काढागोला पीरपैंती गंगा पूल निर्माण संघर्ष समिति ने पीएम एवं सीएम से काढ़ागोला पीरपैंती गंगा पर पूल निर्माण कराने की अपील की. वहीं जिला पार्षद गुणसागर पासवान, प्रियंका देवी ने भी गंगा पूल निर्माण कराने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
