नियमित गश्ती करें व संदिग्ध गतिविधि पर रखें नजर

नियमित गश्ती करें व संदिग्ध गतिविधि पर रखें नजर

एसडीपीओ ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का दिया निर्देश कोढ़ा कोढ़ा पुलिस अनुमंडल में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर बुधवार को एसडीपीओ सदर-2 कोढ़ा कार्यालय में क्राइम मीटिंग हुआ.अध्यक्षता एसडीपीओ सदर-2 रंजन कुमार सिंह ने की. सर्किल इंस्पेक्टर साजेद आलम सहित सदर-2 अनुमंडल क्षेत्र के सीमावर्ती सात थाने कोढ़ा, बरारी, फलका, सेमापुर, कुरसेला, कोलासी शिविर, पोठिया के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे. क्षेत्र में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की गहन समीक्षा की गयी तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया. एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती बढ़ाई जाय और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाय. वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने तथा आमलोों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया. सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, आपसी तालमेल मजबूत करने व किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. अंत में सभी अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय, सतर्क और जिम्मेदार भूमिका निभाने की हिदायत दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >