समाजसेवी के निधन पर जताया शोक

समाजसेवी के निधन पर जताया शोक

बलिया बेलौस बोबरा निवासी समाजसेवी हाजी जहीर के अचानक निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी. उनके पुत्र परवेज़ आलम क्षेत्र संख्या 18 से जिला परिषद बनने में सफल हुए. उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके चाहने वाले, नाते रिश्तेदार पहुंच कर शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं. लोगों ने कहा, काफी सुलझे और हंसमुख व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे. साथ हीं हमेशा समाजसेवा में लगे रहे. वह अपने पीछे पत्नी, छह बेटा, दो बेटी, पोता, पोती से भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनका आखिरी रसुमात बुधवार को गांव के कब्रिस्तान में जनाजे के बाद सुपुर्द ए खाक किया. जिला परिषद मुनतसिर अहमद, कांग्रेस नेता सनोवर आलम, इमाम जाफर, पैक्स अध्यक्ष अफरोज आलम, मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम, अधिवक्ता रागिब शजर, एकबाल हुसैन, अरब आलम, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, सिमना पब्लिक स्कूल के निदेशक जाकिर हुसैन, बीझारा मुखिया इनायत राही, निस्ता मुखिया अख्तर आलम, बेनी जलालपुर मुखिया नाहिद आलम, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजुल हक आदि ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >