शिव मंदिर में 48 घंटे का एक नाम संकीर्तन संपन्न

शिव मंदिर में 48 घंटे का एक नाम संकीर्तन संपन्न

अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद अंतर्गत नया टोला गोविंदपुर गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित 48 घंटे का एक नाम संकीर्तन बुधवार को संपन्न हुआ. इस दौरान महाप्रसाद का वितरण किया गया. एक नाम संकीर्तन के समापन एवं महाप्रसाद वितरण के मौके पर नगर पंचायत अमदाबाद के मुख्य पार्षद बबलू मंडल मौजूद रहे. आयोजित संकीर्तन का समापन यज्ञ व पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ. कमेटी के सचिव अभिषेक नायक एवं उपाध्यक्ष राकेश कुमार यादव उर्फ पप्पू ने बताया कि महांशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 48 घंटे का एकनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था. जिसका समापन बुधवार को यज्ञ व हवन एवं पूर्णाहुती के साथ संपन्न हो गया. श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. महाप्रसाद वितरण में मुख्य पार्षद बबलू मंडल भी जुटे हुए थे. मुख पार्षद बबलू मंडल ने बताया कि संकीर्तन समापन के बाद महाप्रसाद वितरण में भाग लेकर श्रद्धालुओं की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. एक नाम संकीर्तन देखने एवं सुनने के लिए दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहते थे. संकीर्तन के दौरान कृष्ण लीला एवं भगवान श्री राम पर आधारित प्रस्तुति पेश की गयी. कमेटी के अध्यक्ष गोपाल महलदार, उपाध्यक्ष मनोहर लाल मंडल, कोषाध्यक्ष संजय महलदार, उपकोषाध्यक्ष विजय तांती, देवी मेडिकल पूर्णिया के संचालक अरविंद कुमार मंडल सहित अन्य ग्रामीण संकीर्तन के सफल संचालन में सक्रिय थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >