कचरे का अंबार, दुर्गंध व मच्छरों से वार्डवासी परेशान

कचरे का अंबार, दुर्गंध व मच्छरों से वार्डवासी परेशान

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित सत्संग भवन के पीछे कचरे का बड़ा अंबार लगा हुआ है. आसपास के लोगों का जीवन दूभर हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जाता है. सड़ता हुआ कचरा लगातार दुर्गंध फैला रहा है. आसपास रहने वाले परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कचरे का ढेर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ है. स्थानीय बुद्धिजीवियों और वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा न तो नियमित रूप से कचरा उठाव किया जा रहा है और न ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है. फॉगिंग भी नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है. बदलते मौसम में मच्छरों की संख्या में वृद्धि होने से डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है. नगर पंचायत के स्वच्छता प्रभारी सृष्टि सुमन से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. जिसके कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >