दूसरे की जमीन पर पेड़ काटने की शिकायत की

दूसरे की जमीन पर पेड़ काटने की शिकायत की

फलका फलका थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर पंचायत के टपुआ किशोर गंज में गांव के लोगों ने जबरन हरे पेड़ काटने पर गांव के ललन यादव ने थाना में आवेदन देकर इंसाफ का गुहार लगाया है. पीड़ित ने थाना में दिये आवेदन में कहा है की मेरे निजी जमीन से गांव के ही प्रणव कुमार, रवि कुमार, सुबोध कुमार ने जबरन हरा भरा चार सिमल का वृक्ष काट लिया. ज़ब हमलोग रोकने गये तो गाली गलौज देने लगा तथा मारपीट करने लगा. साथ ही पीड़ित ने आरोपित पर जान मारने का धमकी देने का आरोप लगाया है. आगे उन्होंने कहा है हमलोग गरीब आदमी है. वह लोग दबंग है. हमेशा धमकी देते रहते है. इधर फलका थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया की आवेदन की जांच की जा रही है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >