सहयोग शिविर से आमलोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: डीएम

सहयोग शिविर से आमलोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: डीएम

– मुख्यमंत्री ने सहयोग हेल्पलाइन नंबर व सहयोग पोर्टल का किया लोकार्पण कटिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना से सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल का लोकार्पण किया और इस सहयोग शिविर के संबंध में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण भी दिया गया. जिसमें बिहार के सभी विभागों के मंत्री, सचिव और बिहार के सभी जिले के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबधित पदाधिकारी सम्मलित हुए. मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारी अपने अधिनस्थों को सहयोग शिविर से जुड़े आवेदनों को 30 दिनों के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का आदेश दिया. इस सहयोग हेल्पलाइन नंबर लोकार्पण के क्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व अन्य स्थानीय अधिकारी ने भी समाहरणालय के एनआईसी सभागार से जुड़े थे. शिविर के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है. किसी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिले एवं प्रखंड स्तर के सभी कार्यालय के कार्यपालक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर को सहयोग शिविर को ऑनलाइन कैसे निष्पादन किया जायेगा. इस संबंध में प्रशिक्षण दिया और सभी संबधित पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित सभी पदाधिकारियों को अपने स्तर से 30 दिनों के भीतर आये आवेदनों का निष्पादन कराने का सख़्त निर्देश दिया है. मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. आमलोग दे सकते है अपनी समस्या से संबंधित आवेदन इस सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना तथा उनका समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना है. इसके लिए 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त किये जायेंगे तथा शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का पंजीकरण एवं निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन किया जायेगा. इस शिविर में राजस्व से संबंधित मामले:-दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र आदि, सरकारी योजनाएं यथा आवास, पेंशन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, लेबर कार्ड, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, वाहन अनुज्ञप्ति, दुर्घटना अनुग्रह अनुदान, आपदा अनुग्रह अनुदान आदि, प्रमाण पत्र से संबंधित मसलन आय, जाति, निवास एवं अन्य प्रमाण पत्रों का वितरण से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन लिये जाएंगे. जबकि पुलिस विभाग से संबंधित मामले यथा शिकायत, एफआईआर, पारिवारिक विवाद, चरित्र सत्यापन, महिला सुरक्षा एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा. साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को प्रदान की जायेगी. 19 मई को 16 पंचायत में सहयोग शिविर सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को संबंधित पंचायत सरकार भवन अथवा निकटवर्ती सार्वजनिक स्थल पर आयोजित होगा. प्रथम शिविर दिनांक 19-05-2026 को आयोजित किया जायेगा. शिविर के अनुश्रवण को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है. इस जिला स्तरीय अनुश्रवण कोषांग के द्वारा रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली के माध्यम से सतत समीक्षा की जायेगी एवं कोषांग प्रतिदिन पंचायतों में प्राप्त आवेदनों के संकलन, निष्पादन की विवरणी तथा पर्यवेक्षण से संबंधित प्रतिवेदन डीएम को उपलब्ध करायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >