बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आज

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आज

– 10 केंद्रों पर दोनों पालियों में 8064 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित कटिहार बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से रविवार को होनेवाली पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए रिक्ति के विरुद्ध आयोजित संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यह परीक्षा शहर के 10 केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की ओर से परीक्षा के स्वच्छ व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया गया है. परीक्षा को लेकर पूर्व में ही जिलाधिकारी की ओर से दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गश्ती दल, केंद्राधीक्षक के साथ ब्रीफिंग किया गया था. डीएम व एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहरी परिसर में वीडियोग्राफी कराने की भी व्यवस्था की गयो है. आयोग के मार्गदर्शिका के आलोक में स्वच्छ, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा लेने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिया गया है. सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 4032 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा केंद्र के भीतर इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित कई सामग्रियों को भी ले जाने पर रोक है. साथ ही परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी का भी निर्देश दिया गया है. इन 10 केंद्र पर होगी परीक्षा शहर में इस परीक्षा के आयोजन के लिये कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. दो पालियों में यह परीक्षा ली जायेगी. प्रथम पाली के परीक्षा का संचालन 10:00 पूर्वाह्न से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली के परीक्षा का संचालन 2:30 बजे अपराहन से 4:30 बजे अपराह्न तक होगी. दोनों पालियों में अलग-अलग परीक्षार्थी शामिल होंगे तथा दोनों पालियों के प्रश्न पत्र भी अलग अलग होंगे. डीएम व एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार एक पाली में शहर के डीएस कॉलेज में 576 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. जबकि सुर तुलसी इंटर कॉलेज में 504, केबी झा कॉलेज में 480, एमजेएम महिला कॉलेज में 456, सीमांचल माइनोरिटी बीएड कॉलेज में 408, स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में 408, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में 336, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हवाई अड्डा में 336, न्यू पैटर्न इंटरनेशनल स्कूल हाजीपुर में 336 व मध्य विद्यालय सिरसा (एससी) में 192 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी व सुरक्षा बलों की तैनाती पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा को शांतिपूर्वक वातावरण में कदाचार मुक्त आयोजित कराने के लिए नोडल अधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गयी है तथा सभी परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार एवं परीक्षा कक्षा में सभी प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन के साथ जैमर की व्यवस्था की गयी है. परीक्षा केंद्र के बाहर 200 मीटर के दायरे में बीएनएसएस के धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है. परीक्षार्थी के लिए परीक्षा केंद्र में सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा लिया गया है. कदाचारमुक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी स्टेटिक दंडाधिकारियों को परीक्षा के दिन संबद्ध परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहुंचने का निर्देश दिया गया है तथा परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए गए है. साथ ही परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी. जिला नियंत्रण कक्ष में दें सूचना स्वच्छ व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला स्तर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित की गयी है. यह नियंत्रण कक्ष निर्धारित तिथि को 24 घंटे काम करेगा. इसके लिए पालीवार अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के रूप में मद्य निषेध अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह एवं होमगार्ड को तैनात किया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06452-239025 व 249026 काम करेगा. किसी भी तरह की सूचना इस नंबर पर दिया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >