संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

अमदाबाद प्रखंड में मशाल 2024 कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्खी टोला, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दिल्ली दीवानगंज में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल प्रतियोगिता का उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्खी टोला में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष उज्जवल मंडल व उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दिल्ली दीवानगंज में मुखिया श्वेता राय ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान मुखिया श्वेता राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बच्चों के लिए अति आवश्यक है. खेल से मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयशंकर मंडल, गुलाब रब्बानी ने बताया कि मशाल 2024 कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसमें अंदर 14 वर्ष व अंदर 16 वर्ष के छात्र-छात्रा भाग लेंगे. कार्यक्रम के तहत छह प्रकार का खेल खेलाया जाना है. जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, साइकलिंग इत्यादि शामिल है. कार्यक्रम 22 से 24 मई तक चलेगा. खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. संकुल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा प्रखंड स्तरीय मशाल 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे. मधुसूदन गौतम, अमर मंडल, जानकी कुमारी, राजीव कुमार, सुभाष कुमार चौधरी, शरीफुल इस्लाम, इजहारुल हक, गरीब नवाज अंसारी, डॉ अनीशा राय, शशिकांत, दीपशिखा कुमारी, पूजा कुमारी, ओबैदूर रहमान, अंकित राज, कल्पना राज, शोभा कुमारी, भावेश कुमार, जाफर शरीफ राना, प्रीति कुमारी, हिमांशु स्वामी, अखिलेश यादव आदि शिक्षक, शिक्षिका मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >