जागेश्वर उवि में संकुल स्तरीय मेला सह प्रदर्शनी

जागेश्वर उवि में संकुल स्तरीय मेला सह प्रदर्शनी

– 3.0 में शिक्षकों ने दिखाया कौशल, निर्णायक मंडल ने दिया अंक बरारी शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में प्लस- टू जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरुबाजार प्रांगण में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन जागेश्वर उवि के प्रधानाध्यापक सौरभ प्रसुन्न व गुरुनानक कन्या मवि के प्रधानाध्यापक सरदार भगत सिंह के नेतृत्व में आरंभ किया गया. निर्णायक मंडल ने बताया कि विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों ने मेला साह प्रशिक्षण में अपना कौशल दिखाया. टीएलएम के माध्यम से पठन- पाठन करने से बच्चों में आसानी से समझ विकसित होती है. उन्होंने बताया कि इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में शिक्षिका वंदना -प्राथमिक विद्यालय हासिमपुर बालक, बरारी ने अंग्रेजी में प्रथम एवं कविता कुमारी प्राथमिक विद्यालय हासिमपुर बालक, बरारी ने गणित संख्या ज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त किया. पर्यावरण में ज्योति कुमारी, आदर्श मध्य विद्यालय, बरारी ने प्रथम ऊषा कुमारी आदर्श मध्य विद्यालय, बरारी ने हिंदी शब्द ज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त कर पठन पाठन कौशल का लोहा मनवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >