शादी में डीजे बजाने पर दो पक्षों के बीच झड़प, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

शादी में डीजे बजाने पर दो पक्षों के बीच झड़प, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मनसाही फुलहारा पंचायत के वार्ड 14 के लहसा आदिवासी गांव में गुरुवार की देर शाम शादी का रस्म लहसा चौक के समीप बजरंग वली मंदिर में की जा रही थी. इसी क्रम में दूसरी बारात भी मंदिर के पास पहुंच गई. इस दौरान डीजे की तेज आवाज बजाने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. जाति सूचक गाली से शुरू हुई लड़ाई, लाठी डंडे एवं तलवार से हमला शुरू हो गया. जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. पंचायत के मुखिया बबलू सोरेन ने कहा कि लहसा निवासी योगेन्द्र उरांव की पुत्री एवं दिनचाल उरांव के पुत्र का विवाह था. ग्रामीणों ने कहा बजरंग बली की प्रतिमा की तीर को क्षति पहुंची है. वीडीओ सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मनसाही पुलिस सहित कई थाने के पुलिस पदाधिकारी के साथ कटिहार एसडीपीओ अभिजीत सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचकर कर मामला को शांत किया. एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस प्रशासन ने रात को ही बजरंगबली की प्रतिमा मंगवा कर पंडित के साथ प्रतिमा स्थापित कराया. घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस घटनास्थल पर कैंप करते हुए नजर आयी. कुरेठा के संगतीबाड़ी गांव के सुभाष उरांव को सिर में गंभीर चोटे आई है. इलाज सदर अस्पताल कटिहार में चल रहा है. लहसा के हीरा लाल उरांव ने मनसाही थाना में आवेदन देकर कहा, हथियार से लैस होकर जुमला बाजी करने के दौरान अकबर हुसैन, जरीफ उर्फ भोला, फिरोज सहित कुल 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दिया है. मनसाही पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई एवं अपराधी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है. कहते हैं थानाध्यक्ष मनसाही थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी ने कहा कि घटना को लेकर घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. घटना में शामिल सभी नामजद अभियुक्त घर से फरार है. जल्द ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >