बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना प्रांगण में बुधवार को ईद, रामनवमी, चैती छठ, चैती दुर्गापूजा को. थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित हो कर ईद एवं रामनवमी पर चर्चा की गयी. ईद एवं रामनवमी पर सभी को दिशा निर्देश देते हुए यह भी कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार को मनायें, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. क्षेत्र के उनासो पचगाछी, बनी जलालपुर, बेलौन, भौनगर, निस्ता, चन्दहर, मधाईपुर ,शेखपुरा, रिजवानपुर, बिझारा एवं शिकारपुर पंचायत में कई जगहों पर सिपाही एवं चौकीदार की तैनाती की जायेगी. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम, शाहिद हुसैन, एकबाल हुसैन, चनदहर मुखिया रागिब शजर ने बताया कि बलिया बेलौन क्षेत्र में सभी त्यौहार को भाईचारे के साथ मनाया जाता है. क्षेत्र के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने स्तर से काफी सहयोग करते हैं. सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाते हैं. एकबाल हुसैन, शाहिद हुसैन, मुन्नू, मतीन आलम, राजा साह, इन्द्र कुमार, अजीत कुमार, मांगन कुमार, शमरूम हक आदि उपस्थित थे.
शांति व सोर्हादपूर्ण वातावरण में मनायें त्योहार
शांति व सोर्हादपूर्ण वातावरण में मनायें त्योहार
