पथराव व हिंसक झड़प को लेकर 48 नामजद, 250 अज्ञात पर केस दर्ज

शहर के नया टोला में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुए दो पक्षों के बीच तनाव के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.

कुल चार मामले हुए हैं दर्ज

कटिहार. शहर के नया टोला में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुए दो पक्षों के बीच तनाव के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अब तक इस मामले में चार एफआइआर दर्ज की है, जिसमें 48 लोगों को नामजद और करीब 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है. एसपी वैभव शर्मा ने कहा है कि फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में है. नया टोला समेत आसपास के इलाकों में शांति व्यवस्था कायम है. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार संवेदनशील इलाकों में कैंप कर रहे हैं. आमलोगों से शांति बनाये रखने की अपील की जा रही है. दोनों समुदाय के प्रतिनिधि के साथ बैठकें भी हो रही है, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे. इधर सोशल मीडिया पर निगरानी तेज कर दी गयी है. किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. नया टोला इलाके में पुलिस बल की भारी तैनाती की गयी है. पैदल गश्त, फ्लैग मार्च और ड्रोन से निगरानी जैसे कदम उठाए जा रहे हैं. ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना ना हो सके. एसपी ने स्पष्ट कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने वालों की खैर नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >