किसानों को योजनाओं का लाभ देने को शिविर आयोजित

किसानों को योजनाओं का लाभ देने को शिविर आयोजित

कोढ़ा प्रखंड के पवई पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पवई पंचायत में किसान आईडी कार्ड शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन पंचायत भवन परिसर में किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. कोढ़ा मुखिया संघ अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया काजिम ने किया. शिविर में कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा किसानों का पंजीकरण किया गया. दस्तावेजों के आधार पर किसान आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गयी. पवई पंचायत के मुखिया काजिम ने किसानों को बताया कि किसान आईडी कार्ड के माध्यम से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदान, फसल बीमा एवं अन्य लाभों का सीधा फायदा मिलेगा. पंचायत प्रतिनिधियों ने किसानों से अपील की. जिन किसानों का अभी तक किसान आईडी कार्ड नहीं बना है. शिविर में पहुंचकर जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करायें. इस तरह की किसानों के हितकारी योजना को लागू करने को लेकर समाजसेवी अरविंद कुमार कुशवाहा उर्फ अरविंद दास, सरपंच सुमन कुमार, युवा समाजसेवी मुकेश कुमार सहित ने सराहनीय पहल बताया. कर्मचारियों ने किसानों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा गया. उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >