सालमारी में जलजमाव से व्यवसायी व आमलोग परेशान

सालमारी में जलजमाव से व्यवसायी व आमलोग परेशान

बलिया बेलौन मानसून की रूक-रूक कर बारिश से सालमारी बाजार में जगह-जगह जलजमाव से आमलोग व व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गयी है. उप मुखिया मंज़र आलम ने कहा की सालमारी जैसे व्यस्त बाजार में जलजमाव सभी परेशान हैं. सालमारी की यह कोई नई समस्या नहीं है. वर्षों से सालमारी कॉलेज चौक, मजार रोड, धर्मशाला रोड, चौक बाजार सहित यहां की सड़कों पर कई स्थानों पर बारिश होते ही जल जमाव हो जाता है. जिसकी वजह से पैदल चलने वाले को तो काफी परेशानी उठानी पड़ती है. बाइक, टोटो, ऑटो सहित अन्य सभी वाहनों को धर्मशाला रोड पर जल जमाव से रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. निकट ही हाईस्कूल, मीडिल स्कूल, सालमारी रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार सभी को इस जल जमाव होकर गुजरना पड़ता है. जिसकी वजह से स्कूली बच्चों, छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. सालमारी बाजार में जल निकासी को लेकर आज तक नाले का निर्माण नहीं हो पाया है. जिसकी वजह से यहां जगह-जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है. सालमारी में नाले का निर्माण व जल जमाव से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार प��्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >