महिसाल पंचायत में बस दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिसाल पंचायत में बस दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

– चक्का फटने से नियंत्रण खोकर गढ़े में गिरी बस, कोई हताहत नहीं बारसोई बलरामपुर प्रखंड के महिसाल पंचायत में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. पूर्णिया से बलरामपुर, बारसोई होते हुए आबादपुर आ रही एक यात्री बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बताया जाता है कि चलती बस का चक्का फट गया. चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे गढ़े में जा गिरी. बस में सवार सभी यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गये. लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा. जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया. इस घटना को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि एक बड़ा अनहोनी होते-होते टल गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >