एक ही परिवार के भाई-बहन ने बढ़ाया गांव का मान

एक ही परिवार के भाई-बहन ने बढ़ाया गांव का मान

– थल सेना व बिहार पुलिस में चयन पर हुआ सम्मान समेली प्रखंड के चांदपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित मिलीक टोला में थल सेना व बिहार पुलिस में चयनित भाई-बहन के सम्मान में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. गांव के इतिहास में पहली बार किसी परिवार के छात्र-छात्राओं के सरकारी सेवा में चयन होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया. जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार महतो व सुनीता देवी के पुत्र रितिक रोशन का भारतीय थल सेना तथा पुत्री रवीना कुमारी का बिहार पुलिस में चयन हुआ है. दोनों की इस उपलब्धि से पूरे पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया अनीता देवी, सरपंच प्रेमलता देवी, पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी, उपमुखिया शंभू ठाकुर, समाजसेवी केशव साह, आलोक शेखर, अनुज पंडित, विभूति यादव, पंकज कुमार सिंह, मुबारक अली, पप्पू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को चंदन-टीका लगाकर, माल्यार्पण कर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. उन्होंने दोनों अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >