आज 40 केंद्रों पर होगी बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

आज 40 केंद्रों पर होगी बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

14292 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित, सुरक्षा का इंतजाम कटिहार बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 71 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 40 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी की तैनात किया है. साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहरी परिसर में वीडियोग्राफी कराने की भी व्यवस्था की गयी है. यह परीक्षा एकल पाली में 12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक होगी. पूर्वाह्न 11.00 बजे के बाद परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षार्थियों को ई एडमिट कार्ड, आईडी कार्ड, नीला या काला बॉल पेन एवं फोटो के अतिरिक्त कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र पर ले जाना वर्जित रहेगा. उत्तर पत्रक में उम्मीदवार को किसी प्रकार का चिन्ह देना, रेखांकन करना, अंकन करना वर्जित है. ऐसा करने से संबंधित उम्मीदवार का उत्तर पत्रक रद्द किया जा सकता है तथा परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वाच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. कोई भी मजिस्ट्रेट, अधिकारी, वीक्षक परीक्षा परिसर में मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे. छात्रों को बैग और मोबाइल फोन के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है. उल्लेखनीय बीपीएससी के मार्गदर्शिका के आलोक में स्वच्छ, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा लेने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिया गया है. इस आशय से संबंधित जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि 40 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में 14292 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा केंद्र के भीतर इलेक्ट्रॉनिक सामान कई सामग्रियों को भी ले जाने पर रोक है. साथ ही परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी का भी निर्देश दिया गया है. इन 40 केंद्रों पर होगी बीपीएससी की परीक्षा बीपीएसपी की यह परीक्षा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 34 केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. जिन 40 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जायेगी. उनमें केबी झा कॉलेज में 576 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. जबकि एमजेएम महिला कॉलेज में 444 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. सीताराम चमरिया इंटर कॉलेज हृदयगंज में 360, सूर तुलसी इंटर कॉलेज में 504, राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगंज में 432, राजकीय इंटर कॉलेज कोढ़ा में 312, राजकीय उच्च विद्यालय सदर अस्पताल रोड में 312, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा में 300, प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में 360, मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक पाठशाला डेहरिया में 276, उमा देवी मिश्रा बालिका प्लस टू विद्यालय में 432, आदर्श उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में 564, महेश्वरी एकेडमी न्यू मार्केट रोड में 396, एमबीटीए इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में 660, हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय मिरचाईबाड़ी में 384, उच्च विद्यालय बीएमपी सात मिरचाईबाड़ी में 348, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मनियां में 360, मध्य विद्यालय तेजा टोला में 216, मारवाड़ी पाठशाला बड़ा बाज़ार में 276, उर्दू मध्य विद्यालय कदवा रामपाड़ा में 348, मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी में 312, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में 336, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हवाई अड्डा में 324, आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में 216, मध्य विद्यालय सिरसा (एससी) में 240, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरिया कोढ़ा में 312, स्कॉटिश पब्लिक स्कूल बरमसिया में 432, चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम रोजितपुर में 240, एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी फसिया टोला में 360, जय माला शिक्षा निकेतन हृदयगंज में 336, मैरी इमाकुलेट स्कूल बरमसिया में 312, टेओमल वर्ल्ड स्कूल इंडस्ट्रियल एस्टेट में 432, न्यू पैटर्न इंटरनेशनल स्कूप हाजीपुर में 552, एसएस पब्लिक स्कूल पीएंडटी कॉलोनी लोहिया नगर में 288, प्रतिभा पब्लिक स्कूल कोर्ट कैंपस मिरचाईवाड़ी में 300, बेतेल मिशन स्कूल लड़कनियां टोला में 288, बीपीएसपी उच्च विद्यालय मनिहारी में 360, पीएलएसएन कन्या उच्च विद्यालय मनिहारी में 264, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुली पारा मनिहारी में 216 एवं कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी में 312 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. जिला नियंत्रण कक्ष में दें सूचना परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा आयोजन के लिए 40 स्टेटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कदाचारमुक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी स्टेटिक दंडाधिकारियों को परीक्षा के दिन संबद्ध परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहुंचने का निर्देश दिया गया है तथा परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो. इसका ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिये गये है. साथ ही सभी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है. इसके अतिरिक्त सीसीटीवी के साथ साथ सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर भी लगाया गया है. इस बीच परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला स्तर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06452-239025 व 249026 काम करेगा. किसी भी तरह की सूचना इस नंबर पर दिया जा सकता है. साथ ही सदर अनुमंडल कार्यालय में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. जिस पर परीक्षा संबंधी किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है. शहर में बढ़ी चहल-पहल परीक्षा को लेकर शहर में चहल पहल बढ़ गयी. परीक्षा ने शामिल होने के लिए अभ्यर्थी शुक्रवार को ही यहां पहुंच गये है. ट्रेन, बस व अन्य माध्यमों से अभ्यर्थी यहां पहुंचे है. छोटे-बड़े सभी होटल बुक हो गया. परीक्षा को लेकर बड़ी तादाद में परीक्षार्थी के पहुंचने से शहर में चहल-पहल बढ़ बढ़ गयी है. शहर के विभिन्न बाजारों में परीक्षार्थियों की आवाजाही जारी रही. शहर के मिरचाईबाड़ी, शहीद चौक, मंगल बाज़ार, न्यू मार्केट रोड, बड़ा बाज़ार, विनोदपुर, बाटा चौक, दुर्गास्थान चौक आदि पथ एवं चौक चौराहा पर चहल पहल अत्यधिक बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >