बीपीएससी: 71वीं सयुंक्त प्रारंभिक परीक्षा से 5024 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

बीपीएससी: 71वीं सयुंक्त प्रारंभिक परीक्षा से 5024 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

जिले के 40 केंद्रों पर 13140 अभ्यर्थियों में से 8116 अभ्यर्थी ही हुए परीक्षा में शामिल कटिहार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 40 परीक्षा केंद्रों पर बिहार लोक सेवा आयोग की 71 वीं सयुंक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (पीटी) शनिवार को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो गयी. इस परीक्षा में कुल 13140 में से 8116 अभ्यार्थी ही उपस्थित हुए. यानी 5024 अभ्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे. डीएम मनेश कुमार मीणा एवं एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल तैनात किये गये थे. गहन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र के भीतर अभ्यर्थी को जाने दिया. परीक्षा केंद्र के बाहरी परिसर में वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी थी. कदाचार मुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर जायजा लिया. उड़न दस्ता टीम ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. इस बीच परीक्षा को लेकर शहर में चहल पहल बढ़ गयी. विभिन्न जिलों से आये अभ्यार्थियों की वजह से बाजार में रौनक भी देखा गया. शहर में जिन परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी की 71 वीं सयुंक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गयी. उसके आसपास निषेधाज्ञा लागू की गयी थी. इन 40 केंद्रों पर केंद्रों पर ली गयी परीक्षा बीपीएससी की 71 वीं प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. जिन केंद्रों पर परीक्षा ली गयी है. उनमें केबी झा कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेज , सीताराम चमरिया इंटर कॉलेज हृदयगंज, सूर तुलसी इंटर कॉलेज, राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगंज, राजकीय इंटर कॉलेज कोढ़ा, राजकीय उच्च विद्यालय सदर अस्पताल रोड, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा, प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक पाठशाला डेहरिया, उमा देवी मिश्रा बालिका प्लस टू विद्यालय, आदर्श उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, महेश्वरी एकेडमी न्यू मार्केट रोड, एमबीटीए इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय मिरचाईबाड़ी, उच्च विद्यालय बीएमपी सात मिरचाईबाड़ी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मनियां, मध्य विद्यालय तेजा टोला, मारवाड़ी पाठशाला बड़ा बाज़ार, उर्दू मध्य विद्यालय कदवा रामपाड़ा, मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हवाई अड्डा, आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात, मध्य विद्यालय सिरसा (एससी), उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरिया कोढ़ा, स्कॉटिश पब्लिक स्कूल बरमसिया, चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम रोजितपुर, एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी फसिया टोला, जय माला शिक्षा निकेतन हृदयगंज, मैरी इमाकुलेट स्कूल बरमसिया, टेओमल वर्ल्ड स्कूल इंडस्ट्रियल एस्टेट, न्यू पैटर्न इंटरनेशनल स्कूप हाजीपुर, एसएस पब्लिक स्कूल पीएंडटी कॉलोनी लोहिया नगर, प्रतिभा पब्लिक स्कूल कोर्ट कैंपस मिरचाईवाड़ी, बेतेल मिशन स्कूल लड़कनियां टोला, बीपीएसपी उच्च विद्यालय मनिहारी, पीएलएसएन कन्या उच्च विद्यालय मनिहारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुली पारा मनिहारी एवं कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी शामिल है. बाजार व रेलवे स्टेशन पर रही चहल-पहल बीपीएससी की इस परीक्षा की वजह से कटिहार रेलवे स्टेशन पर चहल-पहल रही. साथ ही बाजारों में भी अत्यधिक आवाजाही रही. विभिन्न जिलों से आये अभ्यर्थी शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे तथा परीक्षा देने के बाद अपने-अपने घर वापसी के लिए स्टेशन पहुंचे. बाजारों में भी रौनक रही. शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12:00 बजे से लेकर अपराह्न 2:00 बजे तक परीक्षा संचालित हुई. अत्यधिक अभ्यार्थी की वजह से शहर के कुछ मुख्य पद पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गयी. खासकर मंगल बाजार, गर्ल्स स्कूल रोड, बाटा चौक, फल पट्टी, शहीद चौक, सदर अस्पताल रोड, बड़ा बाजार के पास कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही. ठहरने व भोजन को लेकर परेशानी इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों तथा बिहार के बाहर से अभ्यर्थी यहां पहुंचे थे. कई अभ्यर्थियों को ठहरने के होटल आदि में जगह नहीं मिलने की वजह से रेलवे स्टेशन पर रात गुजारना पड़ा. साथ ही अभ्यर्थियों को भोजन व नाश्ता के लिए में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >