नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ली बाइक, पुलिस से लगायी गुहार

नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ली बाइक, पुलिस से लगायी गुहार

कटिहार अपने दोस्तों के साथ हरिनाम संकीर्तन देखने निकले 35 वर्षीय प्रहलाद कुमार यादव अचेत अवस्था में सड़क पर मिला. उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर उनकी स्पेलेंडर बाइक लूट ली. मामला कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र के संतरामपुर गांव की है. जहां प्रहलाद कुमार यादव अपने दोस्त दीपक मंडल व संजय मंडल के साथ रविवार की शाम प्राणपुर में चल रहे हरिकीर्तन देखने के लिए निकला था. जिसके बाद देर रात दोनों दोस्तों ने उन्हें उठाकर घर पहुंचाया. कहा कि अचेत अवस्था में प्रहलाद गांव के ही सड़क पर पड़ा मिला. प्रहलाद कुमार यादव जिस बाइक से निकाला था. वह बाइक भी गयब मिली. गंभीर अवस्था में उन्हें तुरंत स्थान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जिनमें बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पत्नी चंदा देवी ने बताया कि उनके पति दो दोस्तों के साथ घर से निकले थे. जब दोस्तों ने उन्हें घर पहुंचा तो उनकी हालत काफी खराब थी. पत्नी ने बताया कि प्रहलाद यादव को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी बाइक लूट ली. परिवार वालों ने उनके दोस्त पर भी इस घटना का अंजाम देने में शंका जताई है. फिलहाल मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज करा दी गई है. पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >