बाइक चालक हेलमेट और कार चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं

बाइक चालक हेलमेट और कार चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं

सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान कटिहार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर गुरुवार को एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने महिला थाना के समीप जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान सड़क दुर्घटना से बचाव की जानकारी दी गयी. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर के आंबेडकर चौक एवं अन्य जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान ट्रैफिक रूल्स को लेकर होर्डिंग व बैनर लगाये गये. जिसमें स्पष्ट तौर पर मोटर चलाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह दर्शाया गया था, ट्रैफिक नियम भी दर्शाया गया था. इसके अलावा ट्रैफिक नियम व मोटर एक्ट की जानकारी ट्रैफिक पुलिस माइक के माध्यम से आमजनों के बीच देते हुए उन्हें जागरूक कर रहे थे. बाइक चालक के लिए हेलमेट की की अनिवार्यता, कार चालक के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्यता की बात कर लोगों को एक संदेश दे रहे थे. बिना हेलमेट के बाइक ना चलाएं. इसके अलावा ट्रैफिक रूल्स की भी जानकारी लोगों को दे रहे थे. सड़क पर बाइक हेलमेट चलकर ड्राइव करें तथा वाहन की गति अपनी नियंत्रण में रखें. सड़क पर चलते समय दाएं बाएं मोड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें. सड़क पर गति सीमा पर ध्यान रखें एवं सड़क किनारे लगाए गए यातायात संकेत बोर्ड को ध्यान में रखते हुए वाहन चलायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >