बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

फलका थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के समीप स्टेट हाइवे 77 पर गुरुवार की रात फलका की ओर से आ रही बाइक सवार संजय कुमार पकरिया निवासी अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फोन कर घटना की सूचना दिया. घटना की सूचना पाते ही घटनास्थल पर एंबुलेंस गाड़ी पहुंचकर जख्मी बाइक सवार को फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया. जख्मी के मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दिया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. घटना के बारे में जख्मी के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार संजय कुमार पकरिया से अपने ससुराल बरेटा सुरंजन रविदास के यहां जा रहा था. अमरपुर गांव के समीप बाइक नियंत्रित होने से सड़क पर गिर गया. जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जख्मी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. साथ ही परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के लापरवाही पर खेद प्रकट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >