एक भारत श्रेष्ठ भारत में बिहार की संस्कृति का परचम

एक भारत श्रेष्ठ भारत में बिहार की संस्कृति का परचम

– कटिहार की टीम हुई सम्मानित कटिहार गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया. इस प्रतिष्ठित आयोजन में बिहार, कटिहार की सांस्कृतिक टीम ने अपनी सशक्त और प्रभावशाली प्रस्तुति से राष्ट्रीय मंच पर राज्य की लोक-संस्कृति और कलात्मक विरासत का गौरव बढ़ाया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया.समारोह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ. देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों के बीच बिहार के 11 कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य व सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रस्तुति के दौरान बिहार की लोक-परंपराओं, रंग-बिरंगे परिधानों और सजीव नृत्य शैलियों ने दर्शकों की खूब सराहना बंटोरी. इस दल का नेतृत्व बिहार कला सम्मान से सम्मानित कलाकार राहुल कुमार रजक ने ग्रुप लीडर के रूप में किया. उनके कुशल निर्देशन, अनुशासन और कलात्मक दृष्टि ने टीम को एक अलग पहचान दिलायी. दल में दीपा कुमारी, अमृता सेन, सुमी दें. प्रगति कुंडू, प्रज्ञा कश्यप, निशा कुमारी, सृष्टि कुमरी, श्रीजॉय दत्त, खुशबू कुमारी व रिंपा गुप्ता ने भूमिका निभायी. इस सम्मान से न केवल बिहार के कलाकारों का मनोबल बढ़ा है. बल्कि राज्य की लोक-कला, संस्कृति और उभरती युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >