बिहार सरकार खाद्य आयोग के अध्यक्ष का किया स्वागत

बिहार सरकार खाद्य आयोग के अध्यक्ष का किया स्वागत

कदवा बिहार सरकार खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सरकार के कटिहार आगमन पर कदवा प्रखंड के वरिष्ठ नेता अंजार आलम के नेतृत्व में जदयू नेता व पदाधिकारियों ने कटिहार सर्किट हाउस पहुंचकर बुके देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया. उनका कटिहार में दो दिवसीय कार्यक्रम है. कटिहार जिला पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक भी है. अंजार आलम ने प्रखंड क्षेत्र की जन समस्या से अवगत कराया. खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि जितना हो सकेगा मैं कदवा क्षेत्र की समस्या के निदान करने की कोशिश करूंगा. जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष समीम इकवाल, खुर्शीद आलम, नगर अध्यक्ष अमित शाह,रियाज कुरैशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >