कटिहार में खौफनाक वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, तीन बच्चे हुए अनाथ

Bihar Crime News: कटिहार में एक पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद तीन छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं, जिससे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है.

Bihar Crime News: कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 13 में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसका खुलासा बुधवार को हुआ.

मां ने देखा बेटे का शव

मृतक की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद गालिब के रूप में हुई है. वे सिरनिया पश्चिम गोलाघाट वार्ड नंबर 13 के रहने वाले थे. मृतक की मां के अनुसार, जब वह सुबह बेटे को जगाने उसके कमरे में गईं, तो गालिब को चौकी पर मृत अवस्था में पड़ा पाया. उनके गले पर रस्सी के निशान साफ दिख रहे थे. यह दृश्य देख परिवार में कोहराम मच गया.

जनप्रतिनिधियों को दी गई सूचना

घटना की जानकारी तुरंत पंचायत के उपमुखिया मोहम्मद शकूर और सरपंच सुजीत ठाकुर को दी गई. इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही एसआई नंदजी प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

मृतक की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहू रजिया खातून, उसकी मां और उसके प्रेमी ने मिलकर गालिब की बेरहमी से हत्या की है. परिवार के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से बहू के प्रेम संबंध को लेकर विवाद चल रहा था. कई बार गालिब के साथ मारपीट भी हुई थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा.

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस घटना ने तीन मासूम बच्चों की जिंदगी उजाड़ दी है. गालिब के दो बेटे और एक बेटी हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं. गांव में इस घटना के बाद गहरा शोक है, वहीं लोगों में गुस्सा भी देखा जा रहा है.

ससुराल में ही बना लिया था घर

स्थानीय लोगों के अनुसार, गालिब ने अपने ससुराल वाले गांव में ही जमीन खरीदकर घर बनाया था और पत्नी व बच्चों के साथ वहीं रह रहा था. इसी घर में यह वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले में थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: अनंत सिंह बोले- पप्पू यादव पागल हो गए हैं, पहले ये बताएं, पत्नी MP कैसे बनीं? सांसद ने कहा- नोटिस फाड़कर फेंक दिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >