कटिहार शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में पुल बी में शुक्रवार का मैच बारसोई क्रिकेट क्लब व न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के बीच खेला गया. जिसमें बारसोई क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बारसोई क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 263 रनों का लक्ष्य दिया. बारसोई क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बिट्टू ने 57 बॉल में 66 रन, रोशन 35 बॉल मे 66 रन, संतोष 18 बॉल मे 53 रन और गौरव ने 27 बॉल मे 36 रन बनाया. जबकि गेंदबाजी में न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से किशु, प्रिंस, प्रांजल और रहमत ने 1-1 विकेट लिया. 263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम 17 ओवर मे 10 विकेट खोकर 104 रन ही बना पायी और बारसोई क्रिकेट क्लब 158 रन से मैच जीत गयी. न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस 27 रन, और किशु ने 25 रन बनाया. गेंदबाजी में बारसोई क्रिकेट क्लब की तरफ से रोशन ने 3 विकेट, रुदल और फ़िदा ने 2-2 विकेट और सुमन ने 1 विकेट लिए.मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोशन कुमार को उनके बेहतरीन ओलराउंड प्रदर्शन के लिए जिला अंपायर अनुराज साह के द्वारा दिया गया. निर्णायक के रूप में अनुराज साह और सौरभ कुमार रहे. सोमवार का मैच व्हाइट एलेवेन जूनियर और ऑफिसर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा. जिसकी जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य मुकेश कुमार यादव कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
