बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने वाहन जांच के दौरान फुटानी चौक मीनापुर में बाइक की तलाशी लेने पर 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद होने पर दो बाइक सवार को गिरफ्तार किया. बाइक को जब्त किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कंचन विश्वास, भक्ति विश्वास के रूप में हुई है. दोनों तस्कर बरैया परती थाना कदवा का निवासी है. बलिया बेलौन पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बाइक की तलाशी लेने पर शराब बरामद की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बलिया बेलौन पुलिस ने लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. उद्देश्य क्षेत्र में अपराध व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है. अभियान के तहत पुलिस विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
