आजमनगर विधि व्यवस्था को संधारित करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में आजमनगर पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च आजमनगर थाना प्रांगण से निकल कर केसरी चौक गुदरी बाजार होते हुए मस्जिद चौक तथा इस्लामिया मदरसा के बगल से होकर दरोगा बगीचा होते हुए पालटोली चौक होकर पुणः आजमनगर थाना प्रांगण पहुंचा. जहां फ्लैग मार्च का समापन कर दिया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को रामनवमी के मौके पर निकलने वाले शोभा यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विधि व्यवस्था बरकरार रखने के उद्देश्य से पूरे बाजार होकर संवेदनशील इलाकों होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया. गौरतलब है कि बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में रविवार के दिन भव्य शोभा यात्रा निकाले जायेंगे. इस बाबत प्रशासनिक स्तर पर चुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
