बच्चे को बचाने में पलटा ऑटो, किशोर गंभीर रूप से घायल

बच्चे को बचाने में पलटा ऑटो, किशोर गंभीर रूप से घायल

कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हाजीपुर में सोमवार को बच्चे को बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. हादसे में ऑटो के आगे की सीट पर बैठा 15 वर्षीय ब्रजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. घायल किशोर कोढ़ा प्रखंड के गेड़ाबाड़ी निवासी है. घायल की मां रंजना देवी ने बताया कि सोमवार सुबह उनका पुत्र मोहल्ले के ही एक ऑटो चालक के साथ कटिहार आया था. वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. घायल बृजेश कुमार ने बताया कि वह चालक के बगल वाली सीट पर बैठा था. हाजीपुर के पास अचानक एक बच्चा सड़क के बीच आ गया. बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया. ऑटो सड़क पर ही पलट गया. आगे बैठे होने के कारण उसके चेहरे, सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को ऑटो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल घायल किशोर का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >