फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

– जुराबगंज में कई मामलों के वांछित राजकुमार यादव के घर पहुंची पुलिस, दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई कोढ़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-1 स्थित जुराबगंज में न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे अभियुक्त राजकुमार यादव के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. इस दौरान पुलिस प्रशासन व दंडाधिकारी की मौजूदगी में न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी की गई. कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव कई आपराधिक मामलों में नामजद अभियुक्त है. लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह कानून की गिरफ्त से बाहर था. इसके बाद न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कोढ़ा थाना पुलिस जुराबगंज स्थित अभियुक्त के आवास पर पहुंची. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से न्यायालय के आदेश को पढ़कर सुनाया तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपत्ति का विवरण तैयार किया. इसके बाद घर में मौजूद सामानों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि राजकुमार यादव कई कांडों में वांछित अभियुक्त है. न्यायालय में उपस्थित नहीं होने और लगातार फरार रहने के कारण उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था. न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है. मौके पर अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, एसआई विवेक विक्रम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >