कोढ़ा ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर रौतारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थाना प्रभारी लालसर बिंद ने की. सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं समाजसेवी शामिल हुए. सरपंच हसन रौतारा, सरपंच शंभू कुमार चौबे राजवाड़ा, बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रवक्ता गणेश कुमार यादव तथा मोजिम आलम उपस्थित रहे. बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गयी. प्रशासन की ओर से लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने एवं किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी गयी. थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
