ट्यूटर पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर एएनएम की छात्राएं सड़क पर उतरीं

ट्यूटर पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर एएनएम की छात्राएं सड़क पर उतरीं

– मनिहारी-कटिहार रोड जाम, एसडीएम के आश्वासन पर हटा जाम मनिहारी एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओं ने बुधवार शाम ट्यूटर कृति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए स्कूल के सामने मनिहारी-कटिहार मुख्य सड़क को जाम कर दिया. अनुमंडलीय अस्पताल के सामने जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब एक घंटे से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा. मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद छात्राएं सड़क से हटीं. छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप गुस्साई छात्राओं ने आरोप लगाया कि ट्यूटर कृति मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं. पांच मिनट लेट होने पर एक सप्ताह एडवांस अनुपस्थित कर दिया जाता है. ऑफिशियल छुट्टी पर जाने पर भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करती हैं. छात्राओं का आरोप है कि ट्यूटर किसी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाती हैं और छुट्टी से हॉस्टल आने पर भी गलत भाषा का उपयोग करती हैं. भोजन की गुणवत्ता भी सही नहीं है. छात्राओं ने कहा कि वह खुद को प्रिंसिपल समझती हैं. जांच टीम पर भी फूटा गुस्सा छात्राओं ने बताया कि आज जांच टीम आई थी लेकिन सभी लड़कियों से पूछताछ नहीं की गई. हमलोगों से आवेदन भी नहीं लिया गया. इससे छात्राएं जांच टीम से भी नाराज दिखीं और सड़क पर न्याय की गुहार लगाने लगीं. एसडीएम ने दिया जांच का भरोसा जाम की सूचना पर मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने छात्राओं से बात कर निष्पक्षता से जांच का भरोसा दिया, जिसके बाद छात्राएं सड़क से हटीं. मौके पर पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष संतोष झा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >