चिंतन दिवस पर होगी सर्वधर्म प्रार्थना

चिंतन दिवस पर होगी सर्वधर्म प्रार्थना

कटिहार पूसी रेलवे भारत स्काउट गाइड मंडल कार्यालय कटिहार में बैठक का आयोजन कर स्काउट गाइड संस्था के जन्मदाता लॉर्ड वेंडन पॉवेल एवं लेडी वेंडन पॉवेल के जन्मदिवस के अवसर पर 22 फ़रवरी को ””चिंतन दिवस”” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. जिसमें सर्वधर्म प्रार्थना, ध्वजारोहण, क्विज़, चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में सर्वप्रथम जिला मुख्यालय कटिहार एवं स्काउट गाइड फेलोशिप के दो सदस्य गणेश कुमार ठाकुर एवं अनूप कुमार उपाध्याय को जिला संगठन आयुक्त सुनील मिश्रा ने संस्था में शामिल कर उनका स्वागत अभिनन्दन किया. इस अवसर पर संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, ग्रुप लीडर जय प्रकाश सिंह, प्रवीण झा, वीरेन्द्र कुमार राम, रोहित कुमार, अमित कुमार, महावीर प्रसाद, तनवीर आलम, चंचल दास, सोनू कुमार, राज रजक, अनीता रानी, अन्नपूर्णा कुमारी, बुलबुली कुमारी दे, निभा कुमारी, नैना कुमारी आदि स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन स्काउट हट में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >